आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

ऐसा मेरा देश है

                
                                                         
                            है भारत देश एक लेकिन भाषाएं अनेक हैं, अनेकता में बसती एकता,धर्म यहां अनेक हैं,
                                                                 
                            
है धरती ये ऋषियों की, जन्मे यहीं पर देव हैं,जन्मी यहीं लक्ष्मीबाई, सीता-सावित्री का ये देश है,
लोकतंत्र का बोलबाला यहां, आज़ाद विचारों का ये देश है,
अनेकता में बसती एकता ऐसा मेरा भारत देश है।

ना तेरा , ना मेरा, ना यहां कोई मतभेद हैं,
रहते हैं हम सबके दिलों में,हिन्दू-मुस्लिम सब एक हैं ,
पावन मेरे देश की धरती गंगा-जमुना यहां बहती है,
संस्कार और संस्कृति से भरपूर हर घर में प्रवेश है,
अनेकता में बसती एकता ऐसा मेरा भारत देश है।

आठों पहर सीना तान खड़े सरहद पर जो वीर जवान, मेरे देश की वो आन-बान-शान है,
दुश्मन कांपे थर-थर जिससे, करता जो देश पे जान कुर्बान है,
सदा दयावान, ऐसा सेना का वीर जवान है,करोड़ों भारतीयों का वो अभिमान है,
जननी से रहता दूर है,सरहद ही उसका कुल प्रदेश है,
अनेकता में बसती एकता ऐसा मेरा भारत देश है,

छाती पर गोलियां खाता,मौत की छाया में जीवन रास रचाता मेरी सेना का वीर है,
तोपों के मुंह के आगे अपनी छाती अकड़ाता, फांसी के फंदे को भी खुशी से चूमता,
शत्रु सीमा लांघ ना पाए, खड़ा डट कर सीमा पर वीर है,
नहीं रखता सैनिक चाह रंगीन बहारों की, कांटों के पथ का करता वरण है,
किसी की आंख उठी देश की ओर, धूल चटाता उसे सेना का वीर है,
सेना की गाथा सुनाना है असंभव ऐसा मेरा भारत देश है।

ईद, दिवाली मनाते हैं सभी मिलजुल कर, धर्म-महजब का भेद नहीं,
भांति-भांति की बोली यहां, भांति-भांति की संस्कृति ,
भांति-भांति का पहनावा है , पर मिट्टी देश की यहां एक है,
कहीं पे पर्वत शोभा बढ़ाते हैं , कहीं झरने गुनगुनाते हैं , कहीं पे मन्दिर तो कहीं मस्जिद के झंडे लहराते है,
गांधी के अंखड भारत का सपना बरकरार है, सोने की चिड़िया मेरा देश है,
यहां राम की रामायण, कृष्ण की लीला और दुर्योधन की महाभारत है फिर भी हम एक हैं, ऐसा मेरा भारत देश है,
जहां अनेकता में बसती एकता ऐसा मेरा देश है।
-प्रेम बजाज
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर