आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

क्यूँ नहीं जाता

                
                                                         
                            करता था इबादत कभी दिन रात उसकी मै
                                                                 
                            
अब जाने क्या है सजदे में सर क्यूँ नहीं जाता

जो लाख कोशिशों पे काम मुझसे न हुए
आकर के ऐसे काम को कर क्यूँ नहीं जाता

सदियों से ख़्वाब घुट रहा हैं आंख में मेरी,
पूरा नहीं होना है तो मर क्यूँ नहीं आता

बिछड़े हुए तो मुझको जमाना हुआ है दोस्त
फिर उसकी मोहब्बत का असर क्यों नहीं जाता

किस बात पर तू अपने लोगों से खफा है
बस इतना बता दे कि तू घर क्यों नहीं जाता

अल्लाह जाने किसकी नजर लग गई मुझको
मंजिल की तरफ मेरा सफर क्यों नहीं जाता

लगता है वो यहीं है, के जो है नहीं यहां
मन से मेरे उसका ये भरम, क्यूँ नहीं जाता ।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर