आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

तू शक्ति तू धरणी

                
                                                         
                            ये मनुष्य तेरा ऋणी..
                                                                 
                            
तू शक्ति तू धरणी !
हर जीव में समाई
जब प्रकृति मुस्काई
तू है जननी !
तू शक्ति तू धरणी !!

चन्द्रमा माथे पर दमके,
पहनकर तू फूलों की वेणी,
आभूषण तेरी चमके..
जैसे अंधकार में कोई दामिनी,
तू है जननी!
तू शक्ति तू धरणी !!

तेरे अंचल में जन्मी..
सभ्यता पुरानी,
अपने कोख से रची..
तुने जन जन की कहानी,
तू जननी!
तू शक्ति तू धरणी!!

कई बार उजाड़ी जाती,
वेदना सारी सह जाती,
ज्वालामुखी भीतर रख..
फिर सृजन कार्य में जुट जाती,
मनुष्य के सुख दुख की संगिनी,
तू जननी !
तू शक्ति तू धरणी !!

तेरे सब्र का बांध जब टूट जाए..
रौद्र रूप तेरा दिख जाए,
कहीं बाढ कहीं भूकम्प आए,
ये जग करे नतमस्तक..
तेरे आगे जननी !
ये मनुष्य तेरा ऋणी..
तू शक्ति तू धरणी !!
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
4 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर