आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

तापी के अनुपम घाटों पर

                
                                                         
                            बहती नहीं कोई गंगा-सी धारा,
                                                                 
                            
यहाँ का कण-कण है खारा।
फिर भी मीठी रीत सदा,
कण-कण में बसती प्रीत यहाँ।

होता सेवन खारा पानी,
अधरों पर मीठी वाणी ।
सजती गीत-संगीत की होली,
नव निशा में गरबा की रंगोली।

तापी के अनुपम घाटों पर,
होती पावन अमृत-बेला।
रेशम का होता व्यापार यहाँ,
हीरों से सजता बाज़ार यहाँ।

संध्या सलोनी-सी सूरत,
भोर प्रभा-सी मूरत।
मेरा सूरत, प्रिय सूरत ।

— प्रांजल मौर्य ‘प्रखर’
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
1 hour ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर