लब ए तिश्नगी लिए हूं मेरे हाथ में है हाला
पिए जा रहा हूं भर-भर के मै इश्क़ का ये प्याला
मैं नशे में हूं ये सच है या ख़ुदा तूं माफ़ करना
तेरा नाम ले के पैमांँ कई मर्तबा उछाला
तेरे इश्क़ में ही सोएं तेरे नाम लेके जागें
तेरे नाम की जपेंगे मेरी जान रोज़ माला
कई बार मात दी है कई बार मुँह की खाई
कई बार पैंतरों से बला मौत को भी टाला
ये फ़जा हवा ये पानी हुए सब के सब नशीले
सभी हाथ में लिए हैं यहां विष भरा निवाला
यही 'दीप' सत्यता है जो लिखा विद जनों ने
परिवार नागरिकता की है पहली पाठशाला
-प्रदीप तिवारी 'दीप'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X