पहले नौनिहाल
ननीहाल जाकर
रहते थे ज़्यादा खुश
या ददीहाल जाकर
यह कहना तो है कठिन
लेकिन आजकल
नाना-नानी और दादा-दादी से
कटकर ही रह गए हैं
नौनिहाल
विदेशों, खासकर जापान में
रखा जा रहा है
किराए पर
दादियों और नानियों को
उन्हें 'ओके ग्रैंड मॉम'
और 'रैटल ग्रैंड मॉम' की
संज्ञा दी जा रही है वहां
सचमुच आ गया है कैसा ज़माना
किराए पर रिश्तों को भी
रखा जाना I,
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X