जब मिल जाए कमा कमाया,
तो पैर जमीन पर पड़ते नहीं।
वो सदैव अपनी ही धुन में रहते,
कभी किसी की बात सुनते नहीं।
यदि अपना कमा कमाया होता,
तो ऐसे कभी उड़ाते नहीं।
जिन्होंने कमाया जरा उनसे पूछो,
खुद कमाते तो ऐसे गंवाते नहीं।
खर्च करना तो बहुत आसान है,
कमाना बिल्कुल भी आसान नहीं।
-चंद्र दत्त शर्मा
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X