आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मैं गांधीवादी हूँ

                
                                                         
                            मैं गांधीवादी हूँ,
                                                                 
                            
सत्य और अहिंसा को मानता हूँ।
मैं प्रेम, करुणा, सेवा का पुजारी,
हर में ईश्वर का दर्शन करता हूँ।।

मैं चरखे की गूंज सुनता हूँ,
स्वदेशी का दीप जलाता हूँ।
छुआछूत, भेदभाव को मिटाकर,
समता का संदेश फैलाता हूँ।।

मैं खादी का सम्मान करता हूँ,
श्रम को पूजा, मितव्ययिता को मानता हूँ।
सादा जीवन, उच्च विचार लेकर,
राष्ट्र सेवा को ही जीवन मानता हूँ।।

मैं सत्याग्रह का पथिक हूँ,
अन्याय के आगे न झुकने वाला हूँ।
दीन-दुखियों की पीड़ा समझकर,
उनके लिए संघर्ष करने वाला हूँ ।।

मैं गांधीवादी हूँ,
भारत मां का सच्चा सपूत हूँ।
अहिंसा, सत्य, प्रेम का राही बनकर,
विश्व में शांति का दीप जलाता हूँ।।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
30 minutes ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर