मोबाइल की लत लगी
आंखों की नींद उड़ी
कानों की छुट्टी पसीना
मोबाइल छेड़ छेड़ कर
तर्जनी घिसी ऊंगली हुई बौना
रात दिन जब भी खोलें
मोबाइल उठकर बोले
कभी थका हारा ना
सवाल जवाब जितना करें
सेकेंड में हल करें
जन जन के घट घट में
मोबाइल बोले अपना बोली
सोशल मीडिया में पोल खोले
दूरदर्शन में समाचार आने से पहले
मोबाइल में सोशल मीडिया बवाल बोले ।
मोबाइल की लत लगी
हठ बढ़ी बच्चों की
दूध पिलाना है तो मोबाइल दिखाओ
खाना खिलाना है तो अम्मा कार्टून लगाओ
मोबाइल बना जीवन का हिस्सा
पूरे दुनिया में चल रही है इसकी किस्सा
नौजवान के हाथ से मोबाइल छुटती नहीं
बिजनेसमैन की कान घिसती नहीं
बुढ़ापे के मुंह से लार टपके
मोबाइल आया जीवन साथी बन के
पूरी दुनिया मोबाइल की आदि हुए
चिट्ठी पत्री गुम हुई
गीता रामायण के पुस्तकों में दीमक लगी
पुस्तकालय घर में ताला जड़ी
शिक्षक सब यूट्यूब में खेले
बच्चा सब ऑनलाइन बोले
किताबों में लिखा सब मोबाइल में मिले
क्यों दिमाग किताब को झेले
सारी दुनिया जो ऑनलाइन से खेले । ॥
(रेखा भारती -निर्मल ठाकुर)
(बनासो हजारीबाग झारखण्ड )
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X