जिन संस्कारों को मैंने सीखा,
जीवन के विमल वितानों में ।
धूल -धूसरित आज हो रहे,
नव -संस्कारों के आ जाने से ।
भूतकाल की संस्कृतिओं ने,
है आज मार्ग प्रसस्त किया ।
समय आज परिवर्तनशील है,
जिसे सम्पूर्ण जगत ने है, स्वीकार किया ।
पर परिवर्तन को अन्तर्मन से,
मैं स्वीकार नहीं कर पाया ।
इसीलिए इस धरती पर मैं,
पिछड़ा मानव कहलाया ।
निर्मल कुमार गुप्ता, सीतापुर।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक
कमेंट
कमेंट X