आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मैं तुम्हें पा लूंगा

                
                                                         
                            सारी झूठी खबरों की अखबार बनी बैठी हो तुम।
                                                                 
                            
मेरी गर्दन पर शातिर तलवार बनी बैठी हो तुम।
संविधान के पृष्ठों पर तुम संसद की लाचारी हो,
चाहे न्याय भले ना दे पर मुझको तुम ही प्यारी हो।
सारे प्रणय निवेदन तुम पर आकर ठहरे हैं क्योंकि,
मेरी दिल की दुनिया की सरकार बनी बैठी हो तुम।

जब तक नज़रें बेहतर हैं तो हुस्न भी अच्छा लगता है,
वो वस्ल तो सबसे आला है,ये हिज्र भी अच्छा लगता है।
मुझको तुमसे दूर करें तो ईस भी कातिल होगा,
तेरे बिन जो जिया जाए वो जीवन कैसा होगा।
कल तेरे मेरे फर्क फ़ना हो जाएंगे यह सच है पर,
आज अभी इस दूरी का होना भी अच्छा लगता है।


हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें। 
6 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर