आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

"एक खत..."

Ek khat..
                
                                                         
                            एक खत..
                                                                 
                            

सुना हैं आजकल बहुत पढ़ने लगे हो किताबों को..!
एक मेरा खत भी जरा पढ़ लो ना..!!
शब्द नहीं इसमें..एहसासों का दरियां हैं
गीता जैसा पावन कान्हा जैसा अनमोल हैं..!
बेशक इसमें जज्बातो को बेखूबी पिरोया हैं..!
ज़रा पढ़ के बताना ह्रदय को स्पर्श किया हैं क्या..!!
माना बेबाक बातों को हमने उलझा रखा हैं..!
हो सके तो सुलझाने की थोड़ी कोशिश करना..
ना सामने से सही कम से कम इशारों में इकरार करना..!
यूँ तो हर ग़ज़ल में अलफ़ाज़ लिखती हूँ तेरे नाम से..
पर मेरे खत को पढ़कर इसका मान रखना..!!
मैंने संजोया हैं इसमें वो तमाम हसीं के पलों को
जिनको कभी हमने साथ मे जिया था..!!
सुनो जरा गौर से देखना इसमें कुछ अलफ़ाज़ को..
मैंने गुमनाम शब्दो की तरह पिरोया हैं..!!
फुर्सत मिले तो पढ़ना मेरे खत को..
मैंने इसे दिल से लिखा हैं..!!

"निधि उपाध्याय"

हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें। 
8 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर