हास्य कविता : फिटिंग....
एक बीमार पति बोला, पत्नी
से मैं तो अब मर रहा हूं
कुछ दिन का मेहमान हूं अपना
ये देह त्याग कर रहा हूं
मगर मुझे तुम्हारी
चिंता खा रही है
इसी के चलते मेरी जान
नहीं जा रही है
पत्नी बोली, मेरी चिंता छोड़ो
सब कुछ फिटिंग है
पहले तुम मरो तो सही मेरा
पहले से ही सेटिंग है
पहले तुम मरो तो सही मेरा
पहले से ही सेटिंग है.......
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X