आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

स्वर्ग सी सुन्दर बेटियाँ।

                
                                                         
                            स्वर्ग सी सुन्दर बेटियाँ।
                                                                 
                            

जब घर में, बेटियाँ खिलखिलाती है।
तो घर में सुकून की खुशबू आती है।
जब वो हँसती है
तो, दिल की कलियाँ खिल जाती है।
जब
वो घर से बाहर कहीं चली जाती हैं।
तो घर आँगन व दीवारें
खिड़कियाँ भी निराश नजर आती है।
और जब वो बाहर से घर में आती है
तो घर में सारी खुशियाँ छा जाती है।
जब वो पास की
गली, मोहल्ले में खेलने को जाती है।
तो
शिकायतों का अम्बार लेके आती है।
पर वो शिकायतें भी उनकी मीठी
मुस्कानों से, रफा दफा हो जाती हैं।
जब वे घर के काम में लग जाती हैं।
तो तितली सी फुर्ती सी
फुर फुर सारे काम चट कर जाती हैं।
जब वो पढ़ने लग जाती हैं
तो स्कूल में वो नंबर वन पे आती हैं।
जब वे साइकिल गाड़ियाँ चलाती हैं।
तो आकाश में
वो उड़ती परियों सी, नजर आती हैं।
जब
वो पढ़ लिख कर कुछ बन जाती हैं।
तो माँ बाप घर गाँव
देश का वो नाम रोशन कर जाती हैं।
फिर बिना बेटियों के तो स्वर्ग
की सुन्दरता भी अधूरी रह जाती हैं।
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 hours ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर