आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

नर की महानता

                
                                                         
                            अपने दर्द को हँसी में छुपाता है
                                                                 
                            
चेहरे को सिसकियों से बचाता है
दिल टूटने पर भी मुस्कुराता है
शरहद पर लड़कर ;
सब की जान बचाता है
सेनानी बन कुर्बत भी हो जाता है
परिवार के बोझ को उठाता
हर बार हार कर भी ;
हौसला कभी ना हारता है
यह उत्तरदायित्व नर ही उठाता है।।

खुद रोकर भी ना रोता
दूसरों के आंसू पोछता है
दूर रहकर भी
घर की परवरिश करता है
छांव की आकांक्षा में
स्वयं को ही घाव देता है
कभी भाई कभी बेटा
कभी पति बनकर
हरदम सुरक्षा देता है
यह उत्तरदायित्व नर ही उठाता है।।

पढ़ने के लिए बाहर जाता
नौकरी कर बाहर ही रह जाता है
घर से दूरियां झेलकर
खुद को ही भूल जाता है
घर बैठ जाने पर
तानों से नवाजा जाता है
सुन कर जब पक जाता है
तब हाथों में जाम उठाता है
सैलाबों का ढेर भरकर
दिल ही दिल में रोता है
यह उत्तरदायित्व नर ही उठाता है।।

प्यारी माँ और प्यारी पत्नी भी है
बहस पर दोनों को समझता है
एक कि गलती पर ;
दूसरे को मानता है
सहते सहते बोझ तले दब जाता है
बच्चों की परवरिश की चाह में
दूसरे का नौकर बन जाता है
यह उत्तरदायित्व नर ही उठाता है।।

ज़ख्म दिल में भरकर
खुश होने का ढोंग रचाता है
अपनों के दिए दर्द को सहता
फिर भी ;
खुशियां देने की कोशिश करता है
बाहर भूखा है या खाया भी
यह पूछने वाला भी कोई ना होता है
आंखों से आंसू पोछकर
जालसाज दोस्तों के साथ भी
एक नयी उम्मीद जगाता है
यह उत्तरदायित्व नर ही उठाता है।।



 नेहा यादव


हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
  
6 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर