आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

लेखक

                
                                                         
                            मनोभावनाओं के आधार में खो के
                                                                 
                            
जो लिख जाए पन्नों पर हर भाव।

हृदय की तरंगों में लीन हो कर
प्यार को गीत और ग़ज़लों में पिरोए।।

हर छोटी बात का तर्क कर के
उसे सरलता से शब्दों में निचोड़े।।

जीवन की परिभाषा से गहरी सोच रख
दर्द को खामोशी से पन्ने पर उतार
उस सजाने का गुण दिखाए।।

खुशी को आंखो से बयां कर
अपने कविता में परिपूर्णता से बखान करे।।

अपनी मासूमियत से जब टूटे हजार बार दिल
अपने ही दिल को सख्त कर यादों की बारात सजाए

लेखन की भावना से अपने मन का भाव जताए
अपनी ही धुन में खोए रहे औरों को भी अपनी बात सुनाए

लेखक वो रूहानी इंसान है
जो दिल से दुआ और बातों से कविताओं का रस बरसाए

लेखक वो बखेड़ा इंसान है
जो दिल से दिमाग से और गहरी सोच से शब्दों का भंडार
अपने अंतर्बोध में सजाए है ।।



स्वरचित मौलिक रचना
नेहा यादव
लखनऊ उत्तर प्रदेश





हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें

 
7 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर