ईरान,इराक अफगान,सीरिया हो या लीबिया ।
तुमने इन्हें छुआ और 'नोबल पीस' कर दिया।
हुज़ूर ज़रा सब्र से अपनी टिप्पणी करिए आप,
पहले कॉकरोच बढ़े,अब बढ़ न जाये मक्खियां
सियासत मे कुछ चेहरों चमकाती है,ब-इरादा,
सियासत मे खेल का मास्टर माइंड है मिडिया।
पृथ्वीराज आज तक दगाबाजों से उबरा नही,
जयचंदों के नाम अब भी जल रहा कोई दिया।
-जयंत दिक्षित
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X