आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

अस्तित्व को शब्दों की आवश्यकता नहीं।

                
                                                         
                            वक़्त की किताब में
                                                                 
                            
हर पन्ना एक सबक है,
कुछ पन्ने मुस्कान देते हैं,
कुछ आँखों को नम कर जाते हैं।

किसी पन्ने को फाड़ना मत,
हर अध्याय का अपना अर्थ है,
जो कल पीड़ा था जीवन में,
कभी वही सबसे बड़ा ज्ञान बनता है।

हम आगे बढ़ते जाते हैं,
पर पीछे बहुत कुछ छोड़ आते हैं,
और अंत में समझते हैं—
यात्रा मंज़िल से अधिक
हमें स्वयं से मिलाती है।

हर शब्द का अर्थ नहीं होता,
कुछ बातें मौन कह जाता है,
जो आँखें कभी कह नहीं पातीं,
उन्हें समय समझ जाता है।

हम उम्र भर बोलते रहे,
अपने होने का प्रमाण लिए,
फिर एक दिन समझ आया—
अस्तित्व को शब्दों की आवश्यकता नहीं।
-मुनीर शमी
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
16 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर