आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

न ला सको गुलाब

                
                                                         
                            न ला सको गुलाब तो कोई बात नहीं ,
                                                                 
                            
संग अपने मुस्कुराहट ले आना ।
न ला सको कोई महंगा तोहफ़ा तो कोई बात नहीं,
संग अपने दिल में बेशुमार तारीफें ले आना ।
न ला सको सितारों से सजी साड़ी तो कोई बात नहीं,
संग अपने प्रेम का दुशाला ले आना ।
जानती हूं बहुत भीड़ होगी गुलाब की दुकान पर,
संग अपने बाज़ार से जलेबी सी मिठास ले आना ।
ये प्रेम अपना नहीं किसी महीने का मोहताज,
संग अपने तुम ..बीते दिनों का इश्क ए हार ले आना ।
मैं खिलाऊं इस उमर में भी तुम्हारी पसंद का खाना,
संग बांहों के झूले में मुझे तुम झूला जाना ।
माना कि बालों में सफेदी सी छा गई है अब
मगर ....
वक्त को ठोकर मारकर जवां दिल ले आना।

- मोहिनी गुप्ता 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर