आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

ये सपना था य़ा राज कचौड़ी

                
                                                         
                            बीवी बोली आज मुझे
                                                                 
                            
मूड नहीं तुम जाने दो
आज कुछ तुम्ही बनाओ
चटपटा ज़रा कुछ खाने को

मैने बोला इसमे क्या है
चलो किचन मे चलते हैं
रेसिपी ले मोबाइल से
आज ज़रा कुछ तलते हैं

तब मन बैरागी ने ये बोला
आज शान बना कुछ करते हैं
मिर्च मसाला डाल के सब कुछ
आज पकौड़े तलते हैं

आज पकौड़े खूब तलेंगे
बीवी की सेवा भी करेंगे
चाय श्रीमती को देकर
अपने हुनर को परखेंगे

तब लगा खोजने बेसन आलू
चीनी मिले तो चाय मे डालूँ
बर्तन भी गुस्से मे बोले
मैँ तो तेरे संग न डोलूँ

फिर प्लेट निकाला प्याज को काटा
मन मे था मेरे ज्वार भाटा
कोई बर्तन मिले न जल्दी
नमक मिले फिर डालूँ  हल्दी

कुछ जल्द बने तो लेकर जाऊँ
नींद उडी थी किसको बताऊँ
हाथ ज़ोड कर बोला मैँ भी
जल्द बनो तुम चाय पकौड़ी

जब पहुँचा बेगम के ड्योड़ी
जल्द बना मैँ चाय पकौड़ी
खूब खिलाया मन भर कर मैँ
ये सपना था य़ा राज कचौड़ी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
4 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर