आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

सुन्दर सी अप्सरा है हिन्दी

                
                                                         
                            मानवता की धरा है हिन्दी
                                                                 
                            
सुन्दर सी अप्सरा है हिन्दी
हिन्द नगर के वासी सुनिये
प्रेम की अद्भूत प्रथा है हिन्दी

मानव मन जो ऊर्जा भर दे
वह प्यारी सी जबाँ है हिन्दी
सब लोगों के मुख वाणी पर
हिन्दी अपनी भाषा हिन्दी

भारत राष्ट्र की भाषा हिन्दी
जन जन की मर्यादा हिन्दी
मुख पर जो मुस्कान बिखेरे
भारत भाग्य विधाता हिन्दी

हर भाषा भारत का अमृत
हिन्दी प्राण प्रतिष्ठा है
मन की भाषा पढ़ ले जो
वही सत्य मे निर्माता है

मनमोहक वरदान है हिन्दी
जन मन की एक शान है हिन्दी
उम्मीदों पर खरी उतरती
भारत की पहचान है हिन्दी

भारत की तस्वीर विश्व मे
करती खूब महान है हिन्दी
हिन्दी हिन्दी हिन्दी हिन्दी
भाषाओं की खान है हिन्दी....
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर