आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

शहर की जगमगाती ज़िन्दगी

                
                                                         
                            शहर की जगमगाती ज़िन्दगी तुमको मुबारक
                                                                 
                            
मुझे मेरे गांव की ठन्डी सलोनी शाम दे दो,
जहां नन्हें बच्चों को देख दिल मेरा उमड़ जाये
मुझे उन नन्हें मुन्नों को पढाने का काम दे दो

वो पीपल नीम की डाली की सुन्दर छांव दे दो
नंगे पाँव मिट्टी पर चलने का फरमान दे दो
वो सुन्दर खेत और खलिहान की मिट्टी से लग जाऊँ
माँ के हाथ की रोटी चटनी का साथ दे दो

बड़े कमरों मकानों का मुझे है यार क्या करना
मुझे मेरे गाँव की छोटे कमरों का साथ दे दो
खुली छत पर जहां मैं सो सकूं भर नींद
वही पुराना हौसला मन में पुराना भाव दे दो


- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
6 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर