आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

ना टूटो ना बिखरो ना शायर बनो तुम

                
                                                         
                            ना टूटो ना बिखरो ना शायर बनो तुम
                                                                 
                            
मोहब्बत करो तो दिलावार बनो तुम

मोहब्बत जो खोजो तो सच्ची ही खोजो
वरना इबादत के लायक बनो तुम

ना गुमनाम बनना ना पागल बनो तुम
बनना हैं तो खुद के काबिल बनो तुम

बहुत प्यार से तुमको पाला है माँ ने
उनकी निगाहों का सितारा बनो तुम

उम्मीद-ए-वालिद पे खरा तुम उतरना
बनना तो इज्ज़त के काबिल बनो तुम

ये दुनिया भी तुमको तकलीफ देगी
अपनी शराफत से कायल करो तुम

बहुत बार आँखों से लहू ही बहा है
लहू की हिफाजत के काबिल बनो तुम

मोहब्बत मे जो भी खराबी हुई हो
तो रब की मोहब्बत को शामिल करो तुम
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर