हे ईश्वर मेरी बहना को, ख़ुशियों का संसार दो
तकलीफ़ों की फौज को ईश्वर, दूर से ही मार दो
ख़ुशियों से दामन भरा हो, चेहरे पे मुस्कान हो
बहना की चौखट पे हरदम, ख़ुशियों का सम्मान दो
प्यार मिले तुम्हें खूब पति का, घर में तेरा मान हो
सबके आंख का तारा हो, ससुराल में सम्मान हो
घर आंगन किलकारी गूंजे, ख़ुशियां आंसू बन कर फूटे
बहना तेरा इस धरती पर, अपना एक स्थान हो
बच्चे गोदी में तेरे खेलें, ग़म के ना हो कोई झमेले
कदम कदम पर भाई की, दुआओं को संग ले ले
मुश्किल तेरे जीवन से, दूर रहे कोसों कोसों
बचपन की सारी ख़ुशियों को तू, अपने संग संग ले ले
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X