आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

दोस्त

                
                                                         
                            दोस्त है तो जीवन का बेड़ा पार है
                                                                 
                            
दोस्ती जीवन का एकमात्र आधार है
दोस्त सारे दुखों से लड़ने का हथियार है
दोस्त है तो ख़ुशियों का अपना संसार है

दोस्त हैं तो ख़ुशियों की कमी नहीं होती
दोस्त हैं तो आंखों में नमी नहीं होती
दोस्ती ज़िन्दगी का ऐसा पन्ना है मेरे दोस्त
ज़िसकी सलाह में कोई भी ग़मी नहीं होती

दोस्ती मुरझाये चेहरों पर मुस्कान खिलाने का कारोबार है
दोस्ती पुराने से पुराने झगड़ों को मिटाने का औजार है
दोस्ती शरीर में शब्दों से ऊर्जा भरने का चमत्कार है
दोस्ती बेजान मन को उमंग से भर देने का अविष्कार है

दोस्त समन्दर का नायाब मोती है
दोस्त मुस्कुराहट की कसौटी है
दोस्त दिल को मृदंग करने का साधन है
दोस्त आत्मा का रहस्योद्घाटन है

दोस्त लम्बी उम्र का आधार है
दोस्त है तो सपना साकार है
दोस्ती अपनत्व का सुविचार है
दोस्त असल में एक पूरा संसार है


- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
6 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर