आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

दिया द्वीप का पावन पर्व आओ सब मिल जुल मनाये

                
                                                         
                            लोगो को एकसूत्र मे लाये
                                                                 
                            
मन के सारे मैल मिटाये
दिया द्वीप का पावन पर्व
आओ सब मिल जुल मनाये

हर घर पर जुगनु की लड़िया
सुन्दरता मे चाँद लगाये
सूना पड़ा महल सज धज कर
अपनो के संग हंसता जाये

आज हमारे घर का कोना
सुन्दरता पर खूब इतराये
दिया द्वीप से रोशन हो घर
खुशियां हर घर को महकाये

सजी धजी पकवान की थाली
हर जीवित के मन को भाये
बच्चों के मोहक मुस्कान
उम्मीदों के पंख लगाये

आओ मिलकर दीप जलाये
गरीबी सबकी दूर भगाये
सच्चे मन से सेवा की
सबके मन मे ज्योति जगाये

लोगो को एकसूत्र मे लाये
मन के सारे मैल मिटाये
दिया द्वीप का पावन पर्व
आओ सब मिल जुल मनाये
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर