जीन्स पहन के टाइट वाली
कदम कदम चलती मतवाली
नैन नक्श हैं तीखे तीखे
छेड़ो तो वह देती गाली
मेकअप मे ड़ूबी रहती है
खर्च का ध्यान कहाँ रखती हैं
स्टाइल में किसी से कम ना
जेब करें वो ढीली ढाली
मोबाइल से हाथ है चिपका
फेविकोल के ज़ोड के जैसा
कान में एअर फ़ोन लगा है
सांग सुने वह खूब गजब का
आँखों से ही बात करे वो
ऑर्डर अपना पास करे वो
सदा चमकती होंठ पे लाली
छेड़ो तो वह देती गाली
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X