बहना तुम बुआ बन हो गयी हो
बच्चे की तुम दुआ बन गयी हो
ज़िम्मेदारी आन पड़ी है मुझ पर
नेकी की तुम दवा बन गई हो
किस्मत का है खेल निराला
जब चाहे बंद कर दे वो ताला
रब की नज़र काफी है मुझ पर
वो ही तो है सबका रखवाला
बच्चे किस्मत का फल होते
ना होते जब हम छुप छुप रोते
रब की इनायत है खुशफहमी
बच्चे रब की मूरत होते
बुआ का काम बढ़ाने वाला
बच्चा है नटखट गोपाला
सूरत रब की उसमे दिखती
प्यार से करता गड़बड़झाला
सेवा करे जो खाये मेवा
चेहरे पे उसके नूर कलेवा
मन रमता है सबका उसमे
बच्चे बुआ के दिल का देवा
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X