आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

बच्चों के संग मस्ती का मूड बरकरार है

                
                                                         
                            दिन इतवार को , छुट्टी का खुमार है
                                                                 
                            
बच्चों के संग मस्ती का ,मूड बरकरार है

घर अपना संसार है ,मम्मी पापा प्यार है
परिवार संग वक़्त बिताना दिल का इजहार है

दिन सुन्दर सोमवार है , काम का त्योहार है
ऑफिस में काम का, अपना तो करार है

दिन मंगल मंगलवार है , मंगल समाचार है
दिन होते हैं सारे अच्छे, दिन मंगल का विचार है

बुध दिन शुद्ध है ,मन करता प्रबुद्ध है
ज्ञान से जोड़कर सबको ,करता कर्मयुद्ध है

दिन वृहस्पतिवार है , होता मजेदार है
करता है अठखेलियां , मन का पूरा ज़िम्मेदार है

शुक्र शुक्र शुक्रवार ,भर देता उम्मीद हजार
बालीवुड का प्यारा दिन , भरता झोली नोट हजार

सबके मन को हरने वाला, दिन है अपना शनिवार
सबके दिल में जगह बनायें , सबसे करे अच्छा व्यवहार

सारे दिन हैं एक से बढ़कर ,सुन्दर रविवार है
बच्चों के संग धमाचौकडी , करने का त्योहार है


- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
6 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर