आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

आतंक से कश्मीर का दिल

                
                                                         
                            आतंक से कश्मीर का दिल बेकल हो जाता है
                                                                 
                            
पोते के सामने दादा गहरी नींद सो जाता है
आतंकी कह कर उसका मखौल उडाया जाता है
दादा की लाश पर बच्चे को बैठाया जाता है
हिन्दू मुस्लिम,मुस्लिम हिन्दू करके लडवाया जाता है
सत्ता लोलुप नेता द्वारा लाशों पर जंग कराया जाता है
जात पांत के चश्मे से इंसानो को देखा जाता है
मानवता बस अपने ही धर्मो के सांचे से देखा जाता है
पुलिस बिक गयी ज़ज बिक गए बिक गए हैं सारे नेता भी
इंसानो को कौन पूछता, बेईमान को पूजा जाता है
पुलिस हिरासत मे मार दिया जाता है तड़पाकर बाप बेटे को
फिर उनका अपराधिक इतिहास बनाया जाता है
जहां पर गुंडे पुलिस को मारे उनको वीर बताया जाता है
खास धर्म का हो तो वो मंत्री बनवाया जाता है
सीधे साधे लोगो की कोई पूछ नहीं इस धरती पर
उनके मिनट भर के कामो मे उन्हे घंटों दौडाया जाता है
अंधभक्तों का क्या होगा जिनकी मति हुई हो भंग
बाप हुआ ज़िसका हो तंग, उसका बेटा रहता नेता संग
सबको एक समान दृष्टी दुनिया पता नही कब देखेगी
ना जात ना पाँत, ना मार कांट ये मानवता कब देखेगी


हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
 
6 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर