आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

जब दर पे आ गया हूँ तेरे तो बन संवर के देख ग़ज़ल

                
                                                         
                            इस तरह ना तू मुझको अब यूँ घूर कर के देख
                                                                 
                            
जब दर पे आ गया हूँ तेरे तो बन सँवर के देख

मैं जानता हूँ ऐसे ख़फ़ा क्यूँ है मुझसे तू मग़र
मैं मुश्किलों से गुजरा हूँ मेरी राहगुज़र के देख

इस तरह सर को झुकाए हुए यूँ क्यूँ खडा है तू
सर को उठा ए यार मेरे इक नज़र भर के देख

हो जाएगा यकीन मेरी मजबूरियों का तुझको
इक बार मेरे दिल में तू ज़रा झाँक कर के देख

ऐसी भी क्या उज़लत है बिछड़ने की अब तुझे
इक बार तो ज़रा सा तू मुझको ठहर के देख

जिन्दा रहेगा कैसे तू उसके बगैर ए ,जलाल,
मर जाएगा गली से उसकी कूच कर के देख

किस हद से गुज़र जाएगा तेरे इश्क़ में जलाल
इक बार तो तू यह भी ज़रा सोच कर के देख

मेरे लिए तो उसकी गली का पत्थर भी फ़ूल है
पेशानी पर सज़ा लूँगा इधर फेंक कर के देख
-मोहम्मद अजरम
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर