ऐसा एक प्यार का दीप जलाया जाए
हर बेनूर चेहरे तक जिसका उजाला जाए
अर्ज़ ए वतन की मिट्टी से जब दीप बने
फिर एक भूखे के मुंह में निवाला जाए
काले दिल वालों से भी तुम ना बैर रखो
अच्छा नहीं के दिल में सोज़ को पाला जाए
अच्छाई की जीत का मतलब राम ने सिखलाया
पसमांदा के भी झूठे बेर को खाया जाए
ख़ुद का घर रोशन करना ही मक़सद ना हो
हर घर के बुझते दीपक को और जिलाया जाए
रावण वध से राम ने करके दिखलाया
कैसे मय और अहंकार को मारा जाए
हर फूल के ज़िम्मे है के गुलशन आबाद रहे
अपने अपने हिस्से की फ़िज़ा को महकाया जाए
अर्ज़ =भूमि
सोज़ = आग
पसमांदा = पिछड़ा
मय = राक्षस
गुलशन = बाग़ीचा
- मोहम्मद फ़हीम
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X