अजीब होती है माँ की ममता
कोई तरीका करे तो नजर लग गई होगी
जरा नजर उतार दु उसकी
कोई बुराई करे तो लड़ाई के लेगी ,
अजीब होती है माँ की ममता
खेलते वक्त गलती से चोट लग जाए
तो ऊपर से दो तीन थप्पड़ लगा देगी
फिर खुद रोते हुए उसी चोट पर
मलहम भी लगाएगी ,
अजीब होती है माँ की ममता
खाने में कितने नखरे है हमारे ये
हमे सुनती रहती हैं
फिर भी कभी अपनी पसंद का नहीं बनाती
जो हमने चाहा वही खिलाती है ,
अजीब होती है माँ की ममता
परिवार का हर सदस्य जानता है हमे पर माँ हमें हमारी पहली धड़कन से जानती हैं
अजीब होती है माँ की ममता
बड़ी खास होती है माँ की ममता
उसका लाड पाने को ईश्वर
भी रूप बदल कर जमीन पर आते है
माँ की ममता का कोई मुकाबला ही नहीं।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X