आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

स्वर्णिम सफलता

                
                                                         
                            राणा का भाला लेकर, नीरज ने ऐसा करतब दिखलाया।
                                                                 
                            
स्वर्ण पदक दिलवाकर इसने, अपने देश का मान बढ़ाया।

राणा थे राजस्थान के, ये बेटा हरियाणा का।
नीरज चोपड़ा ही है, असली बेटा राणा का।

शिवाजी जैसी शान बढ़ाई, उधम जैसा दम दिखलाया।
टोक्यो मे जाकर के उसने तिरंगा शान से लहराया।

मंगल पांडे जैसा वीर है ये, वीर हकीकत सा सैनानी।
लाला लाजपत राय सा ,ये वीर है हिंदुस्तानी।

मिल्खा सिंह का सपना बनकर, तुमने उड़ान भरी है।
हिंदुस्तान की झोली स्वर्ण से, तुमने अब भरी है।

हर हिंदुस्तानी गर्व करेगा, तुम्हारी इस सफलता पर।
तुम ही असली नायक बने देश के, नये इतिहास को रचकर।

मानसी मित्तल
उत्तर प्रदेश
 
-हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
4 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर