आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

सावन

                
                                                         
                            बरसा बूंद बूंद
                                                                 
                            
मेघों से
नेह तुम्हारा
सावन बन कर
भींगो गया
मेरे तन मन का आंगन
सावन बन कर

बिना मेघ
बरसा नैन
सूख गया
नन्हा पौधा
विरह की धूप में
नहीं आया
मेरे जीवन में
अभी सावन।।

अभी अभी
सावन आया
झूम झूम
हवाओं में
घूम घूम
मोती सी बूंदों की लड़ियों में सज
कहा मुझे स्पर्श कर
व्यथा में क्यों तुम रहते हो?
झगड़ा तुम मुझसे क्यों करते हो?
मैं परेशान हूं
काले- भूरे मेघों की चालाकियों से
छद्म मेघ हैं , बहुत
आते और न जाने
कहां चले जाते हैं?
ठगा सा रह जाता हूं , मैं
उनकी शरारतें देख देख
तुम न होना परेशान
मैं घटा बन कर हूं
तुम्हारे ही आस- पास
तुम्हारे ही आस- पास ।।

।। मनोज सिन्हा।।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर