आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मन की चाह

                
                                                         
                            विदा हो जायेंगें
                                                                 
                            
एक-एक कर
मन की धरा से
तारों सी यादें
आसमान शायद
मन से थोड़ा ऊपर है
जिसमें दिख रहे
शशि-प्रभा की
शीतल रश्मियां
ध्रुव तारा सदा से
अटल अपने जगह
कर रहा हमसे बातें
कह रहा ,देखो उस
जल धारा को , जो
निकल रही गंगोत्री से
सदियों से दे रही जीवन
पोस रही नाना संस्कृति को
नभ से बरसती हैं, नन्हीं बूंदें
मोतियां बन माला स्वरूप
इन्हीं के इर्द-गिर्द चक्रवत
रहता जीवन के फूल
आओ मिल कर हम बुने
सर्दियों के सम-समागम
खिलाएं गर्मियों में सर्दियों
के गुलाब, गेंदा और टुलिप
जो न हो संभव, उसे बनाएं
पाषाण पर अंकित कर
अमिट सुकर्मों की छाप
फिर करेंगें सूर्य की विकिरणों से
भूली-बिसरी बात।
फिर करेंगें सूर्य की विकिरणों
से हम बात
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर