आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मां वागेश्वरी के चरणों में

                
                                                         
                            हे! मां विधिप्रिया
                                                                 
                            
हे! मां भारती
स्वतंत्र रव से
परिपूर्ण है भारत आज
नभ धरा
उन्मुक्त स्वछंद है आज
विकास पथ पर
उन्मुख है राष्ट्र आज
मां! भारती से है आस
यह पावस पवित्र धरा
मानस पुत्र पुत्री है आपका
चाह रहा असीम आशीर्वाद माँ
वर दो वर दो वर दो
सुधा कलश ज्ञान का
शिल्प संगीत मान का
तकनीक विज्ञान का
समस्त विद्या का पथ
मां तुम खोल दो
मां तुम खोल दो।।

मां भारती के
चरणों में है
नित्य सुमिरन
नित्य वंदन
कोटि कोटि
का प्रणाम
अर्पित कर रहा
भारती का बालवृंद
स्वीकार माँ कर लो
स्वीकार माँ कर लो
वर दो मां वर दो
वर दो मां वर दो।।
- मनोज सिन्हा
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर