आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

काव्य सी हो तुम

                
                                                         
                            छंदों में तुम
                                                                 
                            
बहती हो सदा
अलंकारों में सज
कर तुम
काव्य सी प्रतीत
होती हो तुम
कविता सी
दिखती हो तुम।।

मैं सोचता हूं
जीवन के हर
प्रसंग में बस
गई हो तुम
शब्दों का श्रृंगार कर
पदों में जब आती हो
भावों का स्वरूप कुछ
इंद्रधनुष सा लगता है
रंग कितने विविध से
आते हैं, मैं भ्रमित सदा
हो जाता हूं, आती रहना
तुम! हर पल शब्द, छंद
पदों में काव्य बन कर तुम
बहती रहना जीवन-नद में
तुम सरस सरिता कविता की
अक्षय- निधि बन कर तुम
हां! तुम काव्य जैसी हो तुम
हां! तुम काव्य जैसी हो तुम।।

- मनोज सिन्हा 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर