आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

हृदय का सौंदर्य

                
                                                         
                            हृदय तो होता है
                                                                 
                            
पावन- पवित्र
सद्व्यवहारों से मानव
भरता है, हृदय में
सौंदर्य -अमित
अधर जब बिहंसते हैं
अपरिचित को भी आकर्षित
सहज ही कर लेते हैं
मोहते हैं, सबका मन
अव्यक्त रह कर मौन
हृदय तो होता है
पावन- पवित्र।।
मधुर, मीठे शब्द
गढ़ते हैं ,प्रेम के बंध
बांधते नेह के डोर से
हृदय के अदृश्य तार
भर कर मन में असीम स्वाद
फिर भी अतृप्त होता है, मन
चाहता हृदय का सौंदर्य
जीवन में बार बार
जीवन में बार- बार।।

हृदय तो होता है
पावन -पवित्र
सद्व्यवहारों से! मानव
भरता है ,हृदय में
सौंदर्य -अमित।।
-मनोज सिन्हा
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर