आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

कुछ बातें मन की

                
                                                         
                            धूल भरी शाम में
                                                                 
                            
गोधूली आकाश में
कुछ धीमी कुछ मद्धम
छनी हुई रौशनी
उतर रही मैदान में
सूरज धीमे धीमे
बढ़ रहा अवसान को
चांद उतावला हो रहा
खिलने आसमान को
हर दिवस दुहरा रहा
हर यामिनी बिहंस रही
रात के इंतजार में
सूरज चांद तारों के
उदय और अवसान में।।

धूल भरी शाम में
गोधूली आकाश में
............
लूका छिपी मेघों का
बवंडर बन कर घूम रहा आसमान में
कभी उदित हो रहा कभी छिप रहा
सूरज और चांद
विहान ओर विभावरी के आस में
विहंगम दृश्य प्रकृति का
चल रहा चलचित्र सा
सर्दी गर्मी बरसात में
प्रकृति के साथ में।।

झरनों के मुस्कान से
श्वेत धार के प्रवाह में
उतर रही जिंदगी
वसुंधरा के आगोश में।।

प्रबल प्रवाह
बह रही
कभी बीच धार
कभी मझधार
ढूंढ रही अपना ठिकाना
किसी एक ठहराव
किसी एक विराम में।।

धूल भरी शाम में
गोधूली आकाश में
कुछ धीमी कुछ मद्धम
छनी हुई रौशनी
उतर रही मैदान में
उतर रही मैदान में।।
-मनोज सिन्हा।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
6 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर