माँ मुझको मेरा बस्ता दे दे, में भी पढ़ने जाउंगी,
ज्ञान की बहती धारा में, मैं भी डुबकी लगाउंगी,
अब तक बोझल नैना मेरे, आँखों में मेरे पानी हैँ,
नहीं भेजती स्कूल मुझे क्यों, क्या मन में तूने ठानी है,
छोटा भैया भी जाता है, मैं भी साथ में जाउंगी,
माँ मुझको मेरा बस्ता दे दे....
सारा दिन में काम करूँ, सुबह से शाम तमाम करूँ,
तेरी सुनती पिता की सुनती, जीना अपना हराम करूँ,
सब कुछ झेला मैंने, कितने ताने कितनी बातें,
रो रो कर काटी हैं मैंने, कितनी ही सुनी रातें,
सत्य धर्म से कहूं मात मैं, अब ये न सह पाऊँगी,
माँ मुझको मेरा बस्ता दे दे....
चिंटू पढ़ता सिंटू पढ़ता, मैं भी पढ़ना चाहती हूं,
ज्ञानी बनकर इस जग में, नाम कमाना चाहती हूं,
अंधकार में बैठी हूं में, अब उजियारा चाहती हूं,
लक्ष्मीबाई झलकारी सा, नाम कमाना छाती हूं,
माँ मुझको मेरे पर दे दो तो, आसमान में उड़ जाउंगी,
माँ मुझको मेरा बस्ता दे दे...
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X