आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

सिर्फ जीतना चाहता है, हड़पना चाहता है।

                
                                                         
                            स्त्री मन भी अजीब होता है
                                                                 
                            
जिसमें स्वतंत्रता, स्वच्छंदता भी होती है
तो कई बंधन भी उसे प्रिय होते हैं
जिन्हें वह हमेशा बांधे रखना चाहती है।

उसमें अपनत्व भी होता
तो ममत्व भी होता है
प्रेम भी तो मोह भी होता
आसक्ति की भावना भी होती है
तो विरक्ति से भी परे न ही होती है।
वह कोमलता, कठोरता का
एक सम्मिश्रण धातु से बनी
कामनाओं और महत्वाकांक्षाओं
में भी परम साधु होती है।

बड़े-बड़े विद्वानों ने ऋषि- मुनियों
ने स्त्री मन पर अपना आधिपत्य करना चाह
लेकिन उसकी तह तक भी जान न सके
और हार स्वीकार न करने की स्थिति में
उसपर तिरिया चरित्र का लांछन लगा बैठे।

स्त्री वो नहीं जो तुम चाहते हो
स्त्री वह है जो वह चाहती है
पुरुष से प्रेम करती, प्रेम चाहती है।
शासन करना, शोषित होना नहीं चाहती।

जबकि पुरुष तो अभिमान से भरा
सिर्फ जीतना चाहता है, हड़पना चाहता है।
कभी संघर्ष करके भी हारना नहीं चाहता
अहम से हारे हुए तो स्त्री को भाते हैं।
स्त्री मन की यही अजीब ग्रंथि होती
जो किसी को नहीं भाती है।
वह उसी को चाहती है,
अहम त्याग कर जो भाव का दान करें
उसको बनाने और मिटाने का
सामर्थ्य उसकी भुजाओं में होता है।
स्त्री ने जिसको मिटाया
आज तक कब वह आबाद हुआ
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर