कड़वा सत्य है फिर भी बतलाते हैं।
बोर्ड कक्षा के विद्यार्थी कैसे शिक्षक दिवस मनाते हैं।
आपस में जोड्र-तोड़ का हिसाब लगाते हैं।
फिजिक्स केमिस्ट्री वाली को पटाएंगे
प्रैक्टिकल में वही तो नंबर दिलाएगी।
बायो और मैथ्स पर नजर रखनी पड़ेगी,
उनको भी हम अनदेखा कर नहीं पाएंगे।
चार सब्जेक्ट क्लियर हो गए तो,
पांचवे - छ्ठे में तो बाजी हम ही मार लेंगे।
हिंदी इंग्लिश तो बाएं हाथ का खेल है,
उसमें बिना मास्टर के पार लग जाएंगे।
किसी ने धीरे से कंप्यूटर साइंस, पेंटिंग
फिजिकल एजुकेशन, एकाउंट्स, इको
और बिजनेस का हवाला दिया तो
बेफिक्री से बाल झटकते वो शान से बोले
अकाउंट्स बिजनेस हमारी झोली में कैद है,
वह तो पैसों और कुछ लटके-झटकों में मुरीद हैं।
बाकी की तुम जानो, हम अपने हिसाब के पक्के हैं।
कौन-कितने में पटेगा, फूल नम्बर दिलाएगा।
आज हम व्यापारिक शिक्षक दिवस मनाएंगे
भावना का अचार डालना है,
आगे तो हमारे नंबर ही काम आएंगे।
शिक्षक दिवस पर हम घाटे का सौदा न करेंगे न करेगें ।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X