आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

तेरे गीत गाऊं मैं झूमकर

TERE GEET GAAUN MAIN JHOOMKAR
                
                                                         
                            तेरे गीत गाऊं मैं झूमकर
                                                                 
                            
ये सिलसिला शब भर चले

मेरे होठों पे तेरा नाम हो
तेरी खुश्बू सांसों में घुले

तेरी उंगलियों में उलझ गया
एक चांद ख्वाब हसीन सा
इसे सिर्फ़ इश्क़ न जानिये
है ये धागा बहुत महीन सा

मेरा दिल कहे,जानां तू ही
हर जन्म में मुझको मिले

ज़रा पास आ ,कुछ देर सुन
जो कभी नहीं है कहा गया
रख अपने लब मेरे होंट पर
चख प्रेम जो है नया - नया

तू निकल के आ घूंघट से तो
ठहरी हुई धड़कन चले
तेरे गीत गाऊं मैं झूमकर
ये सिलसिला शब भर चले

- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
8 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर