आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

छत

chhat
                
                                                         
                            छतें देखती हैं अपने कोनों किनारों से
                                                                 
                            
कुछ उचक कर कभी उछलकर
सुना है जब से घरों में मंज़िलें बढ़ीं
छतें छोटी हो गयीं

साथ ही छोटे हो गये वो सपने
जो छत पर पला करते थे
यही खेल खेलते वक़्त हम
घुटनों के बल चला करते थे
गर्म रातों को जुगनू देखने की आरज़ू में
हम बिजली गुल होने की दुआ करते थे
यही नानी की कहानियों के
हम शहजादे हुआ करते थे।

यही नजर के मिलने हटने और फिर मिलके
एक मुस्कुराहट में बदलने में जवां प्यार पनपते थे
आशिक किताबों में छिपाकर अपनी शक्ल
दिन रात मासूका का नाम जपते थे
वक़्त लगता था गीले कपड़ों को तारों में लटकने में
लूटते थे दिल हसीं चेहरे भीगी जुल्फ झटकने में
जहाँ चाँद हर रात डाकिया बनकर खत पहुंचाता था 
होता था दिन पूरा जब महबूब नजर आता था।

वो छत मुझे अब वीरान नजरों से देखती है
कुछ बरस हुए मुंह से लहू फेंकती है
उग आए हैं उसपे कुछ बबूल कांटे
सांसें उसकी अब चलते हुए फूलने लगती है
मैं सोचता हूँ जो किसी रोज एक पतंग
जिसपे लिखी हो एक मोहब्बत की ग़ज़ल
कहीं से कट कर गिर आए छत पर
और छत की नब्ज जुड़ जाए
साँस फिर से चलने लगे और
प्यार फिर से पलने लगे...

- मनीष पाण्डेय 'आशिक'

हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।  
8 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर