आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

अब हमें यूं जीना नहीं

                
                                                         
                            सिर्फ सांसों का आना जाना
                                                                 
                            
तो जीना नहीं
जो जी रहे है क्या पता
वो जीना है भी या नहीं

पूरी शिद्दत से
जो ढूंढते है
मिल जाए
तो भी मिला क्यों नहीं

हसरतें पूरी होती
तो खूब है
पूरी होकर भी
चैन मिलता क्यों नहीं

हर रोज जिसे देखकर
नम हो जाती है आंखे
कमबख्त सामने
वो दिखता क्यों नहीं

बेगैरत ज़िंदगी
ठोकरों से जिंदा रखती है
उन ठोकरों से फारिग हो जाए
तो भी जिंदा क्यों नहीं

आशियाना सुबह बनाते है
अपनी आबरू का
शाम को बेइज्जती हो जाए
तो भी शिकवा क्यों नहीं

बेहोशी, बेईमानी, ज़लालत में
कौन सी जिंदगी
कश्मकश में डूबते रह गए
पर जिया कुछ भी नहीं

लो कहानी खत्म हुई
अब हमें यूं जीना नहीं....
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर