आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

एक आसमां मेरा भी........

                
                                                         
                            घर में रहकर देख लिया,
                                                                 
                            
ये कुछ पल का रैन -बसेरा ही,
पंख खोल उन्मुक्त उडूं अब
एक आसमां मेरा भी................

पंतग की डोर संग उडान भर ली,
होंसलों ने नई कमान कस ली,
पलकें बंद करने पर ख्वाब नहीं आते,
दर्द अब अकसर दवा बन जाते,
निशा की गहराई खुद बोल उठी
हो अब नया सवेरा भी
एक आसमां मेरा भी............
प्रकृति नव संचार करें,
हाथ जोड आभार करें,
मानव जो करे अवरूद्ध मार्ग तो,
गूंज के संग चित्कार उठे,
नतमस्तक हो उठा विश्व अब, ये संघर्ष है तेरा भी
एक आसमां मेरा भी............
वही हैं सडकें , गलियां वही
घर में क्यूं कैद आदमी,
चलने को तो आतुर है मन
फिर किसकी बेडियां पैरों में बंधी?
संघर्ष करो , उदघोष करो अब ,कहती प्यारी वसुधा भी
एक आसमां मेरा भी............

- ममता वशिष्ठ
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर