आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस: 15 अगस्त:.…. वीरों के शहादत को दिल से नमन

                
                                                         
                            वीरों के शहादत को हम भुलाएं कैसे
                                                                 
                            
उनकी यादों को दिल से मिटाएं कैसे
दिल नतमस्तक आज भी हो जाता है
हंसती हुई आंखें भी नम हो जातीं हैं

दिल जानता है कितने मुश्किलों से
वीरों ने तिरंगा लहराने का शुभ अवसर दिया है
अपनी जान को हँसते-हँसते कुर्बान किए हैं
देश के लिए मुस्कुराते हुए सूली चढ़ गए हैं

हमारे वीरों के खून का कतरा-कतरा अलग था देश को स्वतंत्र कराना ही वीरों का मकसद था वीरों ने जान गंवाई तब आजादी हमने पाई
वीरों ने मिट्टी की कीमत चुकाई है पाई-पाई

देश के लिए मर मिटना वीरों को कबूल था
देश के प्रति एक अलग ही मन में जुनून था
मातृभूमि की रक्षा ही सबसे महत्वपूर्ण था
देश के लिए दिल में प्यार मोहब्बत भरपूर था

तहे दिल से शुक्रिया करता है दिल
धन्य थे हमारे देश के शहीद वीर
शुक्रगुजार है मानव, धरती, गगन
वीरों के शहादत को दिल से नमन
-ममता तिवारी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर