लहराता रहे तिरंगा हमारा
दिल में यही अरमान है
सबसे प्यारा देश हमारा
सबसे सुंदर और महान है
मृदुल है बोलियां यहां की
वेशभूषा लाजवाब है
सबसे प्यारा सबसे न्यारा
हमारा हिंदुस्तान है
अपने देश की मिट्टी के लिए
दिल क्या जान भी कुर्बान है
संस्कृति संस्कार सभ्यता में
हमारा भारत देश महान है
हिंदी है भाषा हमारी
आन शान और पहचान है
सारे जहां से अच्छा
हमारा हिंदुस्तान है।।
-ममता तिवारी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X