विद्या का प्रभाव जहां
रहे ना शांति का अभाव वहां
मिलता जग में ऐसा धन कहां
इसके लिए मेहनत का पसीना बहां
विद्या सब संकटों से बचाती
सफल और सुयोग्य बनाती
सही मार्ग पर चलना सिखाती
आत्म बल भर के निडर बनाती
सपने पूरे करने के योग्य बनाती
आत्मनिर्भर बनना सिखाती
उत्कर्ष हमेशा चेहरे का बढ़ाती
सद्भावना का पाठ पढाती
- ममता तिवारी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X